New Delhi News (01/10/2025): भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बुधवार को अपनी समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को 5.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। इसके साथ ही STF दर 5.25% पर और MSF व बैंक दर 5.75% पर बनी रहेंगी। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि समिति ने मौद्रिक नीति के तटस्थ रुख को जारी रखने का भी निर्णय लिया है।
RBI ने इस वर्ष की औसत मुख्य मुद्रास्फीति के अनुमान में बड़ी कटौती की है। अब यह घटकर 2.6% रह गया है, जबकि जून में इसे 3.7% और अगस्त में 3.1% अनुमानित किया गया था। चौथी तिमाही और अगले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के लिए भी मुद्रास्फीति का अनुमान नीचे की ओर संशोधित किया गया है। प्रतिकूल आधार प्रभावों के बावजूद यह स्तर RBI के लक्ष्य के अनुरूप माना जा रहा है।
गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और टैरिफ से जुड़े घटनाक्रमों के चलते इस वर्ष की दूसरी छमाही और आगे के समय में विकास दर पर दबाव बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि भले ही घरेलू मोर्चे पर मुद्रास्फीति नियंत्रित बनी हुई है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियां चुनौती पेश कर सकती हैं।
RBI का मानना है कि वर्तमान व्यापक आर्थिक परिदृश्य ने विकास को और अधिक समर्थन देने के लिए नीतिगत गुंजाइश पैदा की है। हालांकि, व्यापार-संबंधी अनिश्चितताओं को देखते हुए आने वाले महीनों में मौद्रिक नीति संतुलन साधने पर केंद्रित रहेगी, ताकि विकास और मुद्रास्फीति दोनों को सही दिशा में नियंत्रित रखा जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।