पक्षी संरक्षण की अनूठी पहल : सेक्टर-94 में 694 पक्षियों के बसेरों का शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (30/09/2025): प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए लोकमंच द्वारा सेक्टर-94 स्थित “अंतिम निवास” प्रांगण में सोमवार को कुल 694 पक्षियों के लिए विशेष बसेरों का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने इस मुहिम को और भी प्रेरक बना दिया।

इस निर्माण का उद्देश्य शहर के पक्षियों को सुरक्षित और अनुकूल आवास उपलब्ध कराना है, ताकि वे खुले वातावरण में स्वास्थ्यपूर्ण जीवन जी सकें। इन बसेरों के निर्माण का कार्य अशोक गेरा, दर्शन गेरा और सुरेन्द्र गेरा (सी-132, सेक्टर-9, नोएडा) के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

शुभारंभ अवसर पर अशोक गेरा, दर्शन गेरा, मोहित गेरा, सुरेन्द्र गेरा, सुनील गदोक, महेश सक्सेना, विभा बंसल, लीका सक्सेना, आर.एन. श्रीवास्तव, जयश्री श्रीवास्तव, मुकुल बाजपेयी, निरु शर्मा, अल्का चौहान, हर विलास जी, राजेन्द्र, सुभाष सिंगल, कुशाग्र अवस्थी, मुक्ता गुप्ता, आशु सक्सेना, एस.के. जैन, दिनेश, अनिल सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. नन्दन प्रकाश, दीपक दावर, अरविन्द्र चौहान, विजय श्रीवास्तव, पंडित उदित नारायण मिश्रा, हरीश मिश्र, इस्तुति कक्कड़, वेद प्रकाश, गिरजा सिंह, लुबना, गौरव दुबे, अशोक शर्मा, राकेश कुमार, रोबिन, सविता, सरिता, सुनील और पावन झा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, नागरिक और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और इसे समाज में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने वाली मिसाल बताया। उपस्थित लोगों का कहना था कि पक्षियों के लिए बसेरों का निर्माण केवल प्रकृति की सेवा ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है। इस अवसर पर वक्ताओं ने सामूहिक रूप से संदेश दिया कि शहरों की भागदौड़ और बदलते परिवेश में पक्षियों के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं, जो उनके अस्तित्व को बचाने और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने में सहायक होंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।