GREATER NOIDA News (30/09/2025): दादरी क्षेत्र में रविवार देर रात एक फार्मासिस्ट पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दहशत फैला दी। घायल फार्मासिस्ट रूपसिंह भाटी अपने मेडिकल स्टोर से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो हमलावरों ने अचानक उनकी पीठ पर चाकू से वार किया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति को अब सामान्य बताया है।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे हमलावरों की पहचान हो सके। वहीं, पीड़ित रूपसिंह भाटी ने पूछताछ में बताया कि उनका दादरी मेडिकल एसोसिएशन को लेकर क्षेत्र के ही एक अन्य मेडिकल स्टोर संचालक विनोद पुत्र रघुवीर, निवासी नहर बाईपास से विवाद चल रहा है। पुलिस इस हमले को चिकित्सा संघ चुनाव से जुड़ी रंजिश की कड़ी के रूप में भी देख रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों की तलाश के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं और साक्ष्य संकलन के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मेडिकल कारोबारियों से भी पूछताछ की जा रही है। इस वारदात ने स्थानीय मेडिकल समुदाय में चिंता की लहर पैदा कर दी है। कई दुकानदारों का कहना है कि अगर यह हमला चुनावी रंजिश से जुड़ा है, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।