Greater Noida में पारिवारिक विवाद में तीन की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/09/2025): ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख क्षेत्र (Bisrakh police station) के रोजा जलालपुर गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें एक ही परिवार के बीच में हुए विवाद ने तीन जिंदगियां छीन लीं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से गजरौला (जिला पीलीभीत) निवासी नारायण लाल अपने परिवार के साथ रोजा जलालपुर में मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे। करीब दस दिन पहले नारायण लाल का दामाद पप्पू लाल (22 वर्ष) भी परिवार के साथ आकर यहीं रहने लगा था।
सोमवार को नारायण लाल और उनकी पत्नी काम पर गए थे। इसी दौरान शाम लगभग साढ़े चार बजे पप्पू लाल ने अपनी पत्नी जसवंती (21 वर्ष) और छह वर्षीय साले तेज प्रकाश पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इसके बाद पप्पू लाल ने खुद को कमरे में बंद कर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों का कहना है कि पप्पू लाल की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और उच्चाधिकारी मौके पर पहुँचे और जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।