श्री रामलीला कमेटी: श्रीराम के वियोग में डूबा रामलीला मंचन, पंचवटी से जटायु उद्धार तक प्रसंगों का हुआ जीवंत चित्रण
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (29/09/2025): साइट-4 ग्रेटर नोएडा में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में रविवार को भगवान श्रीराम के वनवास काल की हृदय विदारक घटनाओं का जीवंत चित्रण हुआ। सीता हरण प्रसंग और राम का वियोग देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, लखावटी ब्लॉक प्रमुख ईश्वर पहलवान, दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चन्देल, भाजपा नेता सतेन्द्र नागर, ईलम सिंह नागर, रामशरण नागर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कामाख्या ग्रुप के चेयरमैन मूलचंद वशिष्ठ, केबी ग्रुप के डायरेक्टर राकेश अग्रवाल, नवीन जिंदल, आशीष गुप्ता, नरेन्द्र यादव, दीपक राय समेत समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

पंचवटी में हुआ सूपर्णखा प्रसंग
संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने जानकारी दी कि, लीला में श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के पंचवटी प्रवास का मंचन किया गया। यहाँ राक्षसी सूपर्णखा श्रीराम को विवाह का प्रस्ताव देती है। प्रस्ताव अस्वीकार होने पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। अपमानित सूपर्णखा खर-दूषण को बुलाती है, जो युद्ध में परास्त होकर मारा जाता है। इसके बाद वह रावण के पास जाकर शिकायत करती है।

स्वर्ण मृग और सीता हरण
कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि, रावण ने मारीच को स्वर्ण मृग का रूप देकर पंचवटी भेजा। जब श्रीराम मृग का पीछा करते हैं और लक्ष्मण सीता की रक्षा के लिए बाहर जाते हैं, तब रावण साधु का वेश बनाकर माता सीता का हरण कर लेता है। सीता की रक्षा में आए जटायु को रावण घायल कर देता है।

जटायु उद्धार और श्रीराम का विलाप
महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि आगे के प्रसंग में राम-लक्ष्मण सीता की खोज करते हुए वन-वन भटकते हैं। वे कभी पशु-पक्षियों से तो कभी पेड़-पौधों से सीता का पता पूछते हैं। अंततः उन्हें घायल जटायु मिलता है, जो अंतिम सांसों में रावण द्वारा सीता हरण की जानकारी देकर प्राण त्याग देता है। जटायु उद्धार के इस दृश्य ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि आगामी 30 सितम्बर को शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज, हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन जैसे प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।


समारोह में अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, धर्मपाल भाटी, विजेंद्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, मुकेश शर्मा, के.के. शर्मा, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, अमित गोयल, गिरीश जिंदल, श्यामवीर भाटी, अनुज उपाध्याय, मनोज यादव, सुनील प्रधान, अंकुर गर्ग, राहुल नम्बरदार सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।