किसानों से वादाखिलाफी का आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (02 जनवरी, 2025): पंजाब में किसान पिछले कई दिनों से धरने और अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने तीन साल पहले उनके आंदोलन के दौरान उनकी मांगें मानी थीं, लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी सरकार किसानों से बात तक नहीं कर रही। उनसे बात तो करो। हमारे ही देश के किसान हैं। बीजेपी को इतना ज़्यादा अहंकार क्यों है कि किसी से बात भी नहीं करते?”
केजरीवाल ने किसानों के संघर्ष और उनकी मांगों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “पंजाब में जो किसान अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं, भगवान उन्हें सलामत रखें लेकिन यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए बीजेपी ज़िम्मेदार होगी।”
उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से उन्हीं विवादित कृषि कानूनों को दोबारा लागू करने की योजना बना रही है, जिन्हें किसानों के विरोध के बाद वापस ले लिया गया था। केजरीवाल ने कहा, “देशभर के किसानों की जानकारी के लिए मैं बता दूँ कि जो तीन काले क़ानून केंद्र ने तीन साल पहले किसानों के आंदोलन की वजह से वापिस लिए थे, उन्हें ‘पालिसी’ कहकर केंद्र सरकार पिछले दरवाज़े से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है। इस पालिसी की कॉपी उनके विचार जानने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को भेजी है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।