स्मार्ट पुलिसिंग का जलवा: UP Police का स्टॉल बना आकर्षण | UPITS 2025

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/09/2025): उत्तर प्रदेश, जो कभी बदहाल कानून व्यवस्था के लिए कुख्यात था, आज योगी सरकार (Yogi Government) के नेतृत्व में स्मार्ट पुलिसिंग (Smart Policing) का मॉडल बनकर पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है। ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS 2025) में यूपी पुलिस का हाईटेक स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां रोजाना हजारों विजिटर्स, जिनमें विदेशी मेहमान और देश के अलग-अलग राज्यों से आए युवा शामिल हैं, पुलिस की तकनीकी क्षमताओं और अत्याधुनिक उपकरणों को बारीकी से समझ रहे हैं।

पुलिस स्टॉल पर लगी यू-फीड मशीन (U-Feed Machine) और साइबर हेल्प डेस्क ने युवाओं की जिज्ञासा को और बढ़ाया। छात्रों ने जाना कि डिजिटल अरेस्ट क्या होता है और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय कैसे किए जा सकते हैं। वहीं, स्पीड रडार गन और ब्रीद एनालाइजर जैसी तकनीक देखकर आगंतुकों ने माना कि सड़क सुरक्षा में पुलिस की यह पहल बेहद उपयोगी है।

सबसे ज्यादा उत्साह तब देखने को मिला जब विजिटर्स ने यूपी पुलिस का डीआरडीओ निर्मित रॉकेट लॉन्चर (DRDO Rocket Launcher) देखा। इसकी मारक क्षमता और तकनीकी खूबियों ने युवाओं को रोमांचित कर दिया। स्टॉल पर रखे फायर फाइटिंग रोबोट और बॉडी वार्म कैमरा ने भी आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

पिछले आठ वर्षों में हुए पुलिस सुधारों ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। थानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया, साइबर अपराध रोकने के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाए गए, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 विमेन पावर लाइन और मिशन शक्ति (Mission Shakti) जैसे अभियानों को लागू किया गया। यही कारण है कि आज यूपी पुलिस का यह स्टॉल केवल तकनीक का प्रदर्शन नहीं, बल्कि उस बदलाव का प्रतीक है जिसने राज्य को बीमारू कानून व्यवस्था की छवि से निकालकर मॉडल स्टेट की ओर अग्रसर किया है।

 


 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।