श्री राम ने पत्थर की शिला बनी अहिल्या का किया उद्धार । साइट-4 श्री रामलीला
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/09/2025): श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा विजय महोत्सव कार्यक्रम साइट 4 ग्रेनो में किया जा रहा है,आज तीसरे दिन की सुन्दर लीला गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ADM LA बच्चू सिंह ने दीप प्रज्जलित करश लीला मन्चन का शुभारंभ किया।

मुख्यातिथि ADM LA बच्चू सिंह ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को देखकर कमेटी की खूब प्रंशसा की और कहा हम सबको श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में अपनाना चाहिए आने वाली पीढ़ी को रामलीला जैसे कार्यक्रम जरूर देखने चाहिए।
महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया लीला मन्चन में श्री राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में आश्रम वासियों की पीड़ा सुनते हैं, उसी समय जनक का दूत आश्रम में आता हैं। ऋषि विश्वामित्र को जनक का निमंत्रण देता हैं, फिर ऋषि विश्वामित्र और श्री राम और लक्ष्मण जनकपुरी को प्रस्थान करते हैं जनकपुरी जाते हुए मार्ग में गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार भी करते हैं।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया विश्वामित्र संग दोनों भाई जनकपुरी में जनक के विश्राम गृह में पहुँचते हैं और राजा जनक उनसे मिलने आते हैं। तत्पश्चात दोनों भाई गुरु विश्वामित्र से आज्ञा पाकर जनक बाजार में घूमने जाते हैं और जनकपुर के बाजार का आनंद लेते हैं। उसके बाद दोनों भाई संध्या पूजन के लिए पुष्प लेन वाटिका में जाते हैं। वाटिका में माता सीता भी सखियों के साथ गौरी पूजन को वाटिका में आती हैं और वाटिका में दोनों की मुलाकात सीता माता से होती हैं, उसके बाद माता सीता गौरी माता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
सयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताय कल 27 सितम्बर को बहुत सुन्दर लीला मंचन होगा। जिसमें धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद, जनकपुरी में बारात का स्वागत राम लक्ष्मण भरत शत्रुधन का विवाह, विदाई समारोह आदि लीलाओ का मंचन होगा।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कल की लीला में नगरवासियों को अदभुत लीला देखने को मिलेगी। जिसमे 50 फिट के धनुष को 55 फिट की ऊँचाई पर खण्डित किया जायेगा। यह दर्शय देखने लायक होगा सभी नगर वासी परिवार सहित इस लीला को देखने पहुँचें।
इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, धर्मपाल प्रधान, बिजेन्द्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, हरेन्द्र भाटी, के के शर्मा, कमल सिंह आर्य, मुकुल गोयल, अमित गोयल, अतुल जिन्दल, गिरीश जिन्दल, सुनील प्रधान श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, गजेंद्र चौधरी, मनोज यादव, सुभाष चन्देल, अनुज भारतद्वाज, अरुण गुप्ता, अरुण जैन, मोंनु अग्रवाल, विकास, रिंकू , दीपक, टी पी सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।