दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27/09/2025): राजधानी दिल्ली के वजीराबाद फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोकने पर हमला करने की घटना सामने आई है। मामला तब शुरू हुआ जब ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) सूरज पाल सिंह ने बिना हेलमेट स्कूटी सवार युवकों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि स्कूटी सवारों ने न केवल पुलिसकर्मी से बहस की बल्कि उस पर हमला कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इस घटना में एसआई को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने के बाद तिमारपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। शुरुआती जांच में ही पुलिस ने दो आरोपियों सलमान और अकबर हुसैन को मौके से पकड़ लिया। बाद में छापेमारी कर अन्य दो आरोपितों मोहम्मद अफसर और इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों की पहचान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों जैसे बुराड़ी, तुकमीरपुर और संगम विहार से हुई है।

एसआई सूरज पाल सिंह ने बयान में बताया कि वह उस समय वीआईपी रूट व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर करीब 3:20 बजे बिना हेलमेट स्कूटी सवार युवक वजीराबाद से कश्मीरी गेट की ओर जा रहे थे। रोकने पर दोनों युवक सिग्नेचर ब्रिज की ओर भागे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी पर अभद्र टिप्पणी का झूठा आरोप लगाकर हमला करना शुरू कर दिया।

पीछे से आते कुछ अन्य युवक भी घटना में शामिल हो गए और पुलिसकर्मी को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। इस हमले में एसआई की वर्दी तक फाड़ दी गई और उन्हें कई चोटें आईं।

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस स्कूटी से आरोपी भाग रहे थे, वह संगम विहार के अजीम के नाम पर पंजीकृत है। पूछताछ में अजीम ने बताया कि घटना वाले दिन उसका भतीजा इमरान ही स्कूटी चला रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने इमरान को दबोचा और उसकी निशानदेही पर अफसर को भी गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में केवल सरकारी कर्मचारी पर हमला ही नहीं, बल्कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने की भी कोशिश की गई। इसी वजह से आरोपियों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 299 बीएनएस भी शामिल की गई है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।