राज्य सभा सचिवालय में हिंदी पखवाड़े का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (26 September 2025): राज्यसभा सचिवालय के राजभाषा अनुभाग द्वारा 14 से 28 सितम्बर, 2025 तक आयोजित “हिंदी पखवाड़ा” का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। संसदीय शोध के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी एवं अपर सचिव डॉ. के.एस. सोमशेखर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संपादन एवं अनुवाद सेवा के प्रभारी संयुक्त सचिव महेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में राज्य सभा सचिवालय की वार्षिक हिंदी गृह पत्रिका “नूतन प्रतिबिंब” के बीसवें अंक का भी लोकार्पण किया गया। अपने संबोधन में मोदी ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में निदेशक राजेश गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। समारोह में सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी पखवाड़े को सफल बनाया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।