National News (26/09/2025): लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में जारी प्रदर्शन के बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वांगचुक शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन मीडिया से बात करने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद लेह में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। गुरुवार को हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत और दर्जनों घायल होने के बाद से क्षेत्र में तनाव गहराया हुआ है।
केजरीवाल ने कसा तंज
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रावण, कंस, हिटलर और मुसोलिनी का भी अंत हुआ था और आज लोग उनसे नफरत करते हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश में तानाशाही चरम पर है और अहंकार करने वालों का अंत हमेशा बुरा होता है।
AAP प्रदेश अध्यक्ष भारद्वाज का बयान
AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि भाजपा सरकार को अपना अंत नज़र आ रहा है। उन्होंने कंस के उदाहरण का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह कंस डर के मारे हर संतान को अपना काल मान लेता था, वैसे ही भाजपा हर आंदोलन में अपनी सत्ता का अंत देख रही है।
आतिशी ने सरकार पर लगाया आरोप
AAP नेता आतिशी ने कहा कि लद्दाख की आवाज़ दबाने के लिए सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया है। जो व्यक्ति अपनी जमीन, पर्यावरण और पहचान के लिए लड़ रहा है, उसे जेल भेजना लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार डर और दमन से जनता की आवाज़ को दबा नहीं पाएगी।
लद्दाख में हालात अब भी नाजुक
लद्दाख प्रशासन का दावा है कि हिंसा के बाद अब लेह में शांति लौट आई है, लेकिन हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं। गुरुवार को हुए टकराव में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था। प्रतिबंध जारी हैं और राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने केंद्र सरकार से संवाद की अपील की है, ताकि क्षेत्र में उभरते आक्रोश को दूर किया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।