राम जन्म की लीलाओं से गूँजी अयोध्या, ग्रेटर नोएडा में श्री रामलीला मंचन का दूसरा दिन रहा विशेष

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (25/09/2025): साइट-4 स्थित श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन का मंचन धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सीतला प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में यदि हम सभी श्रीराम के गुणों को आत्मसात कर लें तो समाज में आदर्श और मर्यादा स्वतः स्थापित हो जाएगी।

रामलीला का मंचन “रावण–वेदवती संवाद” से प्रारंभ हुआ, जिसके पश्चात विभिन्न प्रसंगों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। महासचिव बिजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि, राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म से सम्पूर्ण अयोध्या में आनंद और उल्लास की लहर दौड़ पड़ी। नगरवासी इस अवसर को पर्व की भाँति मनाते हैं और पूरे नगर में उत्सव का वातावरण व्याप्त हो जाता है।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने दर्शकों को जनकपुरी की लीलाओं से अवगत कराते हुए बताया कि राजा जनक जब हल चला रहे थे तभी धरती से सीता जी प्रकट होती हैं। इसी क्रम में अयोध्या में गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों राजकुमारों का नामकरण संस्कार सम्पन्न होता है। बाल्यकाल से लेकर शिक्षा-दीक्षा हेतु राजकुमारों को गुरु वशिष्ठ के आश्रम भेजे जाने तक की लीला मंच पर आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की गई।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि जब महर्षि विश्वामित्र, सुबाहु और मारीच के अत्याचारों से व्यथित होकर राजा दशरथ से सहायतार्थ पहुँचे तो उन्होंने राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेजा। तत्पश्चात भगवान राम ने अपने बाणों से ताड़का, सुबाहु और मारीच का संहार कर धर्म की रक्षा की। यह प्रसंग दर्शकों को अत्यधिक रोमांचित कर गया।

उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी दिन की रामलीला में “अहिल्या उद्धार”, “जनकपुरी भ्रमण” और “गौरी पूजन” जैसे मनोरम प्रसंग मंचित किए जाएंगे। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि 27 सितम्बर को विशेष आकर्षण रहेगा, जब मंच पर “धनुष यज्ञ”, “लक्ष्मण-परशुराम संवाद” और “सीता स्वयंवर” का भव्य मंचन होगा। इस अवसर पर 50 फीट लंबे धनुष को 55 फीट ऊँचाई पर खण्डित कर एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें बिजेन्द्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, के.के. शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, अरुण गुप्ता, चाचा हिंदुस्तानी, सुनील प्रधान, अतुल जैन, गिरीश जिंदल, अतुल जिंदल, विशाल जैन, मनोज यादव, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, गजेन्द्र चौधरी, विकास भाटी, रिंकू, दीपक, राहुल, अनुज, मोनू, टी.पी. सिंह, प्रभाकर देशमुख और प्रमोद मास्टर जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

धार्मिक वातावरण और उत्साह से परिपूर्ण इस रामलीला मंचन ने दर्शकों को रामायण काल की दिव्यता का अनुभव कराया और अगले दिन की लीलाओं के प्रति लोगों में गहरी उत्सुकता जगा दी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।