New Delhi News (23/09/2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने एक बार फिर मोदी सरकार पर GST को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीते आठ सालों से सरकार टैक्स के नाम पर देश की जनता को लूट रही है और गरीब व मिडिल क्लास की कमर तोड़ दी गई है। सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले आठ वर्षों में जनता से 127 लाख करोड़ रुपये जीएसटी और टैक्स वसूली के नाम पर निकाले गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बोझ आम आदमी और मध्यम वर्ग पर पड़ा है।
गरीब और मिडिल क्लास पर सबसे ज्यादा बोझ
संजय सिंह ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि वसूले गए टैक्स का 64% गरीब और मिडिल क्लास से लिया गया, जबकि केवल 3% टैक्स अमीर तबके से वसूला गया। उनके मुताबिक टैक्स का 33% हिस्सा मध्यवर्गीय आबादी से निकाला गया, लेकिन बड़े उद्योगपतियों और धनी वर्ग से न्यूनतम योगदान लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यही असमान टैक्स नीति आम जनता को लगातार आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है।
‘भारतीय जेबकतरा पार्टी’ का तंज
संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आठ साल में 80 लाख करोड़ रुपये की लूट के बाद अब सरकार ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का ढोंग कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब भारतीय जेबकतरा पार्टी बन गई है, जो जनता की जेब काटने में लगी हुई है। सिंह के मुताबिक, सरकार जनता को महज 2 लाख करोड़ की बचत का झांसा देकर 79.50 लाख करोड़ रुपये जेब से निकाल चुकी है।
किस गणित से लगाते है हिसाब?
संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि हमारे इस टैक्स सुधार से आम जनता को 2 लाख करोड रुपए का फायदा होगा, जबकि सरकार को इससे 47000 करोड रुपए का घाटा होगा । इस पर संजय सिंह ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार के लोग किस गणित से यह हिसाब लगाते हैं कि जिस सुधार से सरकार को केवल 47000 करोड रुपए का घाटा होगा उससे ही आम जनता को 2 लाख करोड रुपए का फायदा हो जाएगा?
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।