मोदी सेवा पखवाड़ा: दिल्ली में 71 स्थानों पर भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (23 September 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के अवसर पर आज दिल्ली सरकार की पहल पर राजधानी के 71 स्थानों पर फ्लाईओवरों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद, मंत्री, विधायक, निगम पार्षद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ शामिल हुए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा के रिंग रोड क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व किया, वहीं भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रोज गार्डन और आईटीओ फ्लाईओवर के नीचे सफाई कार्य की शुरुआत की। संगठन महामंत्री पवन राणा ने राजघाट बस स्टॉप पर कार्यकर्ताओं संग अभियान का संचालन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने लोहे के पुल पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया, जबकि सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सराय काले खान फ्लाईओवर के नीचे अभियान शुरू कराया।

सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी फ्लाईओवर से चंदगीराम अखाड़ा तक सड़क की सफाई की शुरुआत की। सांसद कमलजीत सहरावत ने नारायणा फ्लाईओवर के नीचे, जबकि दक्षिण दिल्ली में प्रवीण शंकर कपूर ने सरोजिनी नगर व सफदरजंग एनक्लेव क्षेत्र में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। विधायक अजय महावर, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, डॉ. पंकज सिंह, सतीश उपाध्याय, हरीश खुराना, शिखा राय, कैलाश गहलोत, गजेन्द्र यादव, अभय वर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया।

प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने प्रगति मैदान में और अन्य पदाधिकारियों व मोर्चा प्रमुखों ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान में हिस्सा लिया।

अभियान के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा स्वच्छता पर विशेष जोर दिया है और दिल्ली जैसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यह अभियान लगातार चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दिन का आयोजन नहीं होना चाहिए, बल्कि स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। सचदेवा ने दिल्लीवासियों से अपील की कि सभी लोग अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में योगदान दें, तभी दिल्ली वास्तव में देश का दिल बन सकेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।