दिल्ली को मिली नई सौगात, हरिनगर में बना अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22/09/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सोमवार को हरिनगर में डीटीसी के बहु-स्तरीय इलेक्ट्रिक बस डिपो का शिलान्यास किया। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मिली इस सौगात को राजधानी की परिवहन व्यवस्था के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देगी बल्कि ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी।

यह डिपो पूरी तरह आधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा है और इसकी सबसे खास बात यह है कि यह एक सेल्फ-सस्टेनेबल बिल्डिंग होगी, यानी अपने संचालन का खर्च खुद वहन करेगी। सरकार पर किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के बिना यह मॉडल भविष्य के लिए टिकाऊ और किफायती समाधान पेश करेगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस डिपो में 400 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों की पार्किंग और चार्जिंग की व्यवस्था होगी। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए क्लीनिंग, कार्यालय, डॉरमेट्री, वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स और मॉल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी बल्कि कर्मचारियों के लिए भी अनुकूल माहौल तैयार होगा।

शिलान्यास समारोह में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) और डॉ. पंकज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि यह डिपो राजधानी की स्मार्ट, हरित और सुलभ परिवहन प्रणाली को मजबूत बनाएगा और आने वाले वर्षों में दिल्ली को पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के क्षेत्र में देश का अग्रणी शहर बनाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।