धरना प्रदर्शन 55वें दिन भी जारी: किसानों की समस्याओं को लेकर BKU (लोकशक्ति) का आंदोलन तेज

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (22 सितंबर 2025): गांव रौनीजा में भारतीय किसान यूनियन (BKU) लोकशक्ति द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 55वें दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज के नेतृत्व में चल रहे इस शांतिपूर्ण आंदोलन के तहत किसानों ने खाद, बीज, बिजली और जल संकट से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

आज सुबह संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने जिलाधिकारी महोदया से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से उन्हें विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

इस दौरान प्रमुख मुद्दों में कृषि क्षेत्र में खाद व बीज की भारी कमी, बिजली आपूर्ति में लगातार आ रही बाधाएं, तथा यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 22ई क्षेत्र में स्थित जेबीएम यूनिवर्सिटी द्वारा भूजल का अत्यधिक दोहन प्रमुख रूप से उठाए गए।

किसान नेताओं ने प्रशासन को बताया कि धरना शांतिपूर्ण ढंग से बीते 55 दिनों से चल रहा है, किंतु अब तक किसानों से कोई ठोस वार्ता नहीं की गई है। उनका आरोप है कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है, जिससे गांवों में आक्रोश बढ़ रहा है।

जिलाधिकारी महोदया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र ही वार्ता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता में है और इस संबंध में संबंधित विभागों से बातचीत कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

आज के धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सतीश मुखिया, सुनील प्रधान, सतेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, नरेश भाटी, लोकेश भाटी ‘खैमी पहलवान’, अमित गोड, संत महेंद्र और गजब शामिल रहे। धरना स्थल पर किसानों का जोश अभी भी बरकरार है और जब तक उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की जाती, आंदोलन जारी रखने की बात संगठन ने स्पष्ट रूप से कही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।