22 सितंबर से लागू होगा जीएसटी 2.0, जानें क्या होगा सस्ता और क्या रहेगा महंगा?

रंजन अभिषेक ,संवाददाता, टेन न्यूज नेटवर्क

National News (21 September 2025): देश के इनडायरेक्ट टैक्सेशन सिस्टम में कल यानी 22 सितंबर से बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) सुधार, जिसे जीएसटी 2.0 कहा जा रहा है, लागू होगा। इस फैसले को सितंबर की शुरुआत में जीएसटी काउंसिल ने मंजूरी दी थी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। इस सुधार का मुख्य उद्देश्य टैक्स स्ट्रक्चर को सरल बनाना, उपभोग को बढ़ावा देना और दरों का तरकीकरण करना है।

सिर्फ दो मुख्य स्लैब

नए सुधार के तहत अब जीएसटी में केवल दो मुख्य स्लैब – 5% और 18% होंगे। इसके अलावा, तंबाकू, शराब, एनर्जेटिक ड्रिंक जैसी वस्तुओं पर 40% का विशेष टैक्स लगाया जाएगा।

रोजमर्रा के सामान होंगे सस्ते

मिडिल क्लास परिवारों के लिए राहत की सबसे बड़ी खबर यह है कि जिन वस्तुओं पर अब तक 12% जीएसटी लगता था, उन्हें घटाकर 5% स्लैब में ला दिया गया है। इनमें शामिल हैं–

•टूथपेस्ट, साबुन और शैंपू

•पैकेज्ड फूड जैसे बिस्किट, स्नैक्स और जूस

•डेयरी उत्पाद जैसे घी और कंडेंस्ड मिल्क

•साइकिल और स्टेशनरी

•निश्चित कीमत तक के कपड़े और जूते

इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन होंगे सस्ते

वर्तमान में जिन वस्तुओं पर 28% जीएसटी लगता है, उन पर टैक्स घटाकर 18% किया जाएगा। इससे कीमतें लगभग 7-8% तक घटने की उम्मीद है। इसमें शामिल हैं

•एयर कंडीशनर

•रेफ्रिजरेटर

•डिशवॉशर

•बड़े स्क्रीन वाले टीवी

•सीमेंट

ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बड़ा फायदा मिलेगा। अब छोटे कार (1200 सीसी से कम इंजन) और टू-व्हीलर 18% स्लैब में आएंगे। हालांकि, लग्जरी कार और एसयूवी पर पहले की तरह ऊंचा टैक्स जारी रहेगा।

बीमा और वित्तीय सेवाओं पर राहत

बीमा प्रीमियम और वित्तीय सेवाओं पर अभी 18% जीएसटी लगता है। नए सुधार में इन्हें सस्ता करने के लिए कम स्लैब में लाया जा सकता है और कुछ मामलों में पूरी तरह छूट भी दी जा सकती है। इससे मिडिल क्लास परिवारों में बीमा कवरेज बढ़ेगा और वित्तीय सुरक्षा मजबूत होगी।

क्या होगा महंगा

हर चीज सस्ती नहीं होगी। सरकार ने साफ किया है कि कुछ वस्तुओं पर 40% सिंटेक्स लागू रहेगा। इनमें शामिल हैं

•तंबाकू उत्पाद, शराब और पान मसाला

•ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म

•लग्जरी आइटम जैसे हीरे और कीमती रत्न

इसके अलावा, पेट्रोलियम उत्पाद अभी भी जीएसटी के दायरे से बाहर हैं, इसलिए ईंधन की कीमतों में कोई राहत नहीं मिलेगी।

जीएसटी 2.0 से आम जनता, खासकर मिडिल क्लास परिवारों को बड़ी राहत मिलने वाली है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और छोटे वाहनों तक सब कुछ सस्ता होगा। वहीं, सरकार ने राजस्व संतुलन बनाए रखने के लिए तंबाकू, शराब और लग्जरी सामान पर ऊंचा टैक्स जारी रखा है। कल से लागू होने वाले इस बदलाव को देश के टैक्स ढांचे में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।