भाजपा विधायकों द्वारा मीट दुकानों को बंद करने की मांग पर AAP नेता दुर्गेश पाठक का तीखा हमला
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (21/09/2025): दिल्ली में नवरात्रि के अवसर पर भाजपा विधायकों द्वारा मीट की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दुर्गेश पाठक ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “आज दिल्ली के लोग सड़कें (roads), पानी (water), ड्रग्स (drugs) जैसी समस्याओं से परेशान हैं। मीट खुलनी चाहिए या नहीं यह जनता का निर्णय है। MCD और दिल्ली सरकार के पास इस विषय पर निर्णय लेने की पूरी क्षमता है, लेकिन भाजपा सिर्फ दिखावा कर रही है।”
दुर्गेश पाठक ने आगे कहा, “अगर मारवाह जी और करनैल सिंह में इतनी हिम्मत नहीं कि वह एक आदेश (order) पास करवा दें, तो ऐसे लोग किसी काम के नहीं हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अपनी सरकार में आदेश पास नहीं करवा सकते और बस पैसे कमाने में लगे हुए हैं।”
AAP नेता के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीट बंद कराने की नौटंकी केवल चुनावी राजनीति का हिस्सा है और जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।