NOIDA News (21/09/2025): फेज वन थाना क्षेत्र के सेक्टर-15ए स्थित अमिताभ बच्चन पार्क में एक सितंबर को हुई महिला की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या की वजह शादी और परिवार छोड़ने का दबाव बताया जा रहा है।
शुरुआत में पुलिस को पार्क से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस लगातार उसकी पहचान में जुटी रही। आखिरकार 16 सितंबर को बिहार के मधुबनी निवासी परमेश्वर शाह ने शव को अपनी बेटी ममता के रूप में पहचाना।
ममता का मोबाइल नंबर मिलते ही पुलिस ने कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) खंगाले। इसमें दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी हरखू राम उर्फ दीपक का नाम संदिग्ध रूप से सामने आया। 18 सितंबर को पुलिस ने दीपक को हिरासत में लिया। सख्त पूछताछ में वह टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर ली।
जांच में पता चला कि ममता और दीपक नोएडा की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए। ममता पहले से शादीशुदा थी और तलाकशुदा भी हो चुकी थी। वह दीपक पर अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर शादी करने का दबाव डाल रही थी। दीपक के मुताबिक, ममता लगातार धमकी दे रही थी कि अगर उसने शादी से इनकार किया तो वह पुलिस से शिकायत कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब कर देगी। इसी डर और तनाव में वह पिछले कई दिनों से परेशान था।
31 अगस्त को ममता बिहार से नोएडा लौटी थी। अगले ही दिन, 1 सितंबर को दीपक ने उसे अमिताभ बच्चन पार्क में मिलने बुलाया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर दीपक ने चाकू से ममता का गला काट दिया। वारदात को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हरखू राम उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू (आला कत्ल) भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।