New Delhi News (20/09/2025): दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा रविवार (21 सितंबर) को सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘नमो युवा मैराथन रन’ का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा (Seva Pakhwada) के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति (Drug-Free India) का संदेश देना है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रेरणा स्रोत हैं। इस देश का युवा ही भविष्य है और विकसित भारत (Developed India) की नींव वही रखेगा। नशा हमारे समाज की जड़ों को कमजोर करता है, इसलिए इससे लड़ना युवाओं का सबसे बड़ा संकल्प होना चाहिए।”
इस अवसर पर पद्मश्री गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट सुधा सिंह को कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) घोषित किया गया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि “अगर किसी घर का एक युवा नशे में है तो पूरा परिवार कमजोर हो जाता है। भारत तभी मजबूत होगा जब युवा नशा मुक्त होंगे।”
दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने बताया कि सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन में 5000 से अधिक युवा भाग लेंगे। इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के उद्बोधन से होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।