UPITS 2025: इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन ने सीएम योगी को व्यवस्थाओं से कराया अवगत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/09/2025):‌ इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 25 से 29 सितंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show) के तृतीय संस्करण का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य एवं विश्व स्तरीय आयोजन का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इस बाबत तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शुक्रवार को इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा पहुंचे।

इंडिया एक्सपो मार्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर चेयरमैन डॉ राकेश कुमार ने उनका भव्य स्वागत किया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ एवं मंत्री राकेश सचान, अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहित राज्य स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित जिम्मेदारियों एवं दायित्वों की तैयारी से सीएम को अवगत कराया। डॉक्टर राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपो मार्ट ने लॉजिस्टिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार (Chairman Dr. Rakesh Kumar) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान करते हुए उन्हें पूरे प्रांगण का दौरा कराया एवं व्यवस्थाओं और तैयारियों से सीएम को अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी स्थल, सुविधाओं और तैयारियों का विस्तार से निरीक्षण किया और आयोजन की उच्च गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।

चेयरमैन डॉ राकेश कुमार ने बताया कि UPITS 2025 न केवल उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देगा, बल्कि यह प्रदेश के रोजगार और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया एक्सपो मार्ट की पूरी टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि मेला समय पर और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आयोजित हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजकों की मेहनत और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि UPITS 2025 प्रदेश के औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र की नई पहचान बनाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।