DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा, 3 सीटों पर ABVP का कब्जा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19/09/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है और 19वें राउंड तक तस्वीर लगभग साफ हो गई है। अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने एकतरफा बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 26,642 वोट मिले हैं, जबकि NSUI की जोस्लिन नंदिता चौधरी को 10,814 वोट ही प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार उमांशी लांबा को 5,129 वोट हासिल हुए। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर आर्यन मान 15,828 वोटों की विशाल बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर हैं।

उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला शुरू से ही दिलचस्प रहा और यहां NSUI ने लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी। राहुल झांसला को अब तक 27,182 वोट मिले हैं, जबकि ABVP के गोविंद तंवर को 19,145 वोट मिले। इस तरह राहुल झांसला ने 8,037 वोटों की लीड बना ली है और उपाध्यक्ष पद पर NSUI की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्हें 21,944 वोट मिले हैं, जबकि NSUI के कबीर को 14,987 वोट ही प्राप्त हो सके। कुणाल ने 6,957 वोटों की बढ़त बनाई है, जो इस पद पर ABVP की जीत सुनिश्चित करती नजर आ रही है।

संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP की मजबूत स्थिति बनी हुई है। दीपिका झा को अब तक 20,254 वोट, जबकि NSUI के लवकुश भदाना को 15,970 वोट मिले हैं। इस तरह दीपिका ने 4,284 वोटों की बढ़त बनाई है। कुल मिलाकर 19वें राउंड तक की गिनती से साफ है कि DUSU चुनाव 2025 में ABVP अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर बड़ी जीत की ओर है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर NSUI का दबदबा कायम है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।