DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान और उपाध्यक्ष पद पर NSUI का जलवा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19/09/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की गिनती के 16वें राउंड तक नतीजों ने तस्वीर लगभग साफ कर दी है। अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने अब तक 21,854 वोट हासिल कर मजबूत बढ़त बनाई है, जबकि NSUI की जोश्लिन नंदिता चौधरी को 9,973 वोट मिले हैं। सचिव पद पर भी ABVP के कुणाल चौधरी ने 18,506 वोट के साथ बढ़त बनाए रखी है और NSUI के कबीर को 12,419 वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव पद पर मुकाबला थोड़ा करीबी बना हुआ है जहां ABVP की दीपिका झा को 16,501 वोट, जबकि NSUI के लवकुश भड़ाना को 13,996 वोट मिले हैं।

हालांकि उपाध्यक्ष पद पर तस्वीर पूरी तरह उलट है। यहां NSUI के राहुल झांसला ने भारी बढ़त बनाते हुए 22,770 वोट हासिल किए हैं, जबकि ABVP के गोविंद तंवर को 16,013 वोट ही मिले। दूसरी ओर आइसा-एसएफआई गठबंधन के उम्मीदवारों में अंजलि को 4,414 वोट, सोहन को 3,185 वोट, अभिनंदना को 7,672 वोट और अभिषेक को 6,439 वोट मिले हैं। ऐसे में 16वें राउंड तक की गिनती के बाद डूसू चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद ABVP की झोली में जाते दिख रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर NSUI की जीत तय मानी जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।