New Delhi News (19 September 2025): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर गिनती जारी है। अब तक 8 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें ABVP और NSUI के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी आर्यन मान 10 हजार से अधिक वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 10362 वोट मिले हैं, जबकि उनके सामने खड़ी एनएसयूआई उम्मीदवार जोश्लिन को 5294 वोट मिले हैं।
उपाध्यक्ष पद पर तस्वीर बिल्कुल उलट है। यहां एनएसयूआई प्रत्याशी राहुल झांसला भारी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 11606 वोट मिले हैं, जबकि एबीवीपी उम्मीदवार गोविंद तंवर को 7643 वोट प्राप्त हुए हैं।
सचिव पद पर भी कांटे की टक्कर देखी जा रही है। यहां एबीवीपी के कुणाल चौधरी को 8353 वोट मिले हैं, जबकि एनएसयूआई के कबीर को 6727 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की दीपिका झा 8009 वोट लेकर आगे चल रही हैं, जबकि एनएसयूआई प्रत्याशी लवकुश भड़ाना को अब तक 7055 वोट मिले हैं।
8वें राउंड तक के नतीजे साफ करते हैं कि चार प्रमुख पदों पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी और रोमांचक भिड़ंत चल रही है। जहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी मजबूत स्थिति में है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर मुकाबला कड़ा बना हुआ है। मतगणना के अंतिम नतीजों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।