Greater Noida News (19/09/2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख में श्मशान घाट (Shmashaan Ghaat) का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। बिसरख सहित ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। यह श्मशान घाट लगभग डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा। इसे बनाने में करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया (Tender Process) पूरी हो गई है।
परियोजना विभाग के वर्क सर्किल तीन की तरफ से इसका निर्माण (Construction) जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसमें चारदीवारी के अलावा दाह संस्कार के लिए 40 प्लेटफार्म, मंदिर, 120 गाड़ियों की पार्किंग, प्रार्थना सभा, सीसी रोड, लकड़ी का गोदाम आदि निर्माण कराए जाएंगे।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शमशान घाट न होने से यहां के निवासियों को परेशानी हो रही थी। अपने प्रियजनों की मृत्यु (Death) होने पर अंतिम संस्कार (Funeral) के लिए उनको गाजियाबाद, नोएडा सेक्टर- 94 या फिर ग्रेटर नोएडा के साकीपुर जाना पड़ता है।
निवासियों ने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार (CEO NG Ravi Kumar) से मिलकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्मशान घाट बनवाने की मांग की थी। सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग श्मशान घाट का निर्माण अब शीघ्र शुरू करने जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।