New Delhi News (19/09/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार आज खत्म होगा। शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है और सेंट्रल पैनल की चार अहम पदों पर किसे जीत मिलेगी, इसका फैसला कुछ ही घंटों में सामने आ जाएगा। इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से एनएसयूआई (NSUI) और एबीवीपी (ABVP) के बीच ही माना जा रहा है।
गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए मतदान में छात्रों ने जमकर हिस्सा लिया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार कुल 1.55 लाख से अधिक वोट पड़े हैं। सुबह और दोपहर की दो शिफ्टों में वोटिंग हुई, जिसमें मॉर्निंग कॉलेजों में मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जबकि ईवनिंग कॉलेजों में दोपहर बाद 3 बजे से लेकर शाम तक छात्रों ने वोट डाले। कुछ पोलिंग बूथों पर अंतिम समय में भारी भीड़ उमड़ने के कारण मतदान रात 9 बजे तक चला।
डूसू चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि पूरा मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया। सभी मतदान केंद्रों पर ऑब्जर्वर तैनात रहे और मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को कड़ी सुरक्षा में विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया। वहां सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
शुक्रवार सुबह से विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल के बेसमेंट में मतगणना जारी है। देर रात तक सभी पोलिंग स्टेशनों से ईवीएम नॉर्थ कैंपस पहुंच चुकी थीं। शुरुआती रुझानों से ही अंदाजा लगेगा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति पर किस संगठन का दबदबा रहेगा। कुल 20 राउंड में मतगणना किया जाना निर्धारित है। छात्रों और संगठनों के समर्थकों में खासा उत्साह है और सभी को अंतिम नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।