पीएम मोदी के जन्मदिवस पर GIMS में ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17/09/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गौतम बुद्ध नगर स्थित गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत हुई। इस अभियान का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने किया।

उद्घाटन समारोह का आयोजन पतंजलि हॉल में सुबह 10:00 बजे से 10:35 बजे तक हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद GIMS की तीन अकादमिक शाखाओं के प्रतिनिधियों ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया और कार्यक्रम का संक्षिप्त अवलोकन दिया।

संस्थान के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता ने अपने संबोधन में अभियान की आवश्यकता और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने मिलकर स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि धीरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा, यह केवल ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ भर नहीं है, बल्कि वास्तव में स्वस्थ नारी – सशक्त समाज – सशक्त भारत का संकल्प है। महिला का स्वास्थ्य ही परिवार और राष्ट्र की शक्ति है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर जरूरतमंद महिला तक इस अभियान का लाभ पहुँचे।

 

अपने संबोधन के बाद उन्होंने संस्थान का भ्रमण किया और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, आज गरीब, मज़दूर और श्रमिक भाइयों-बहनों की आँखों में इलाज की उम्मीद की चमक देखकर मन गद्गद हो उठा। हमारा लक्ष्य है कि GIMS सिर्फ़ एक अस्पताल नहीं, बल्कि हर ज़रूरतमंद के लिए जीवनदान का केन्द्र बने। आने वाले समय में न केवल जेवर, बल्कि पूरा प्रदेश इस संस्थान पर गर्व करेगा।

अभियान की गतिविधियाँ

यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा। इस दौरान GIMS और विभिन्न सामुदायिक केंद्रों में अनेक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँगे।

प्रसवपूर्व जाँच और टीकाकरण सेवाएँ गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध कराई जाएँगी।

गैर-संचारी रोगों (बीपी, शुगर आदि) की जाँच की जाएगी।

स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी।

एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम और रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।

इन गतिविधियों का समन्वय GIMS की सामुदायिक चिकित्सा विभाग की प्रोफेसर डॉ. श्रुति सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किया गया है। देशभर में सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा को बढ़ावा देना है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।