गौतमबुद्ध नगर भाजपाइयों ने स्वछता अभियान चलाकर मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17/09/2025): आज सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के जन्म दिवस (Birth Day) पर ग्रेटर नोएडा परी चौक स्थित झांडे वाले बाबा मंदिर में प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के साथ जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने स्वछता अभियान चलाया। साथ ही भाजपा जिला कार्यालय पर ब्लड डोनेट शिविर का शुभारंभ किया और दादरी जन स्वास्थ्य शिविर का भी शुभारंभ आयोजन कर फलों का वितरण किया।
प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेज़ी से बढ़ते कदम हैं। उनका संकल्प “स्वच्छता ही सेवा है, आज देश को नई ऊर्जा और दिशा दे रहा है। जन-जन की भागीदारी से ही राष्ट्र स्वच्छ और सशक्त बन सकता।
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के ही नही बल्कि पूरे विश्व के लोकप्रिय नेता हैं उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई और उनके सेवा संकल्प को सेवा पखवाड़े के रूप में पूरा करने का कार्य करेंगे ।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिसमे जिला गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ता ब्लड डोनेट कर रहे स्वच्छता अभियान चलाकर मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं स्वास्थ्य केन्द्रों परजाकर फलों का वितरण किया जा रहा है और उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ये सभी कार्यक्रम का आयोजन निरंतर 2 अक्टूबर तक चलेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सतेन्द्र नागर, पवन नागर, राहुल पंडित, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, राज नागर, अमित शर्मा, गुरुदेव भाटी, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, महेश शर्मा, संगीता रावल, अभिषेक कौशिक, विजय कसाना आदि सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।