नोएडा होटल पार्टी विवाद: ऑफिस में तोड़फोड़ और कार पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (17/09/2025): नोएडा के थाना क्षेत्र सेक्टर-24 में होटल पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। मामूली कहासुनी से शुरू हुई यह तनातनी मारपीट, गिरफ्तारी, जेल, जमानत और अब तोड़फोड़ तक पहुँच गई है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितम्बर को सेक्टर-24 क्षेत्र स्थित एक होटल में विकल यादव पुत्र मलखान और अंकित के बीच कहासुनी हुई थी। झगड़ा बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकल यादव सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 15 सितम्बर को विकल यादव जमानत पर रिहा हुआ और अपने साथी नितिन यादव से मिलकर घर लौट गया। लेकिन उसी शाम यह विवाद और भड़क गया।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि अंकित और उसके सहयोगी देर शाम नितिन यादव के बंद ऑफिस में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने ऑफिस के बाहर खड़ी कार की विंडशील्ड पर डंडे से हमला कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना फुटेज में दर्ज है।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पक्ष ने थाना सेक्टर-113 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।