GREATER NOIDA News (16/09/2025): दनकौर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला उस समय सामने आया जब एशियन पेंट कॉलोनी निवासी वीरेंद्र के भतीजे गौरव (22 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में हो गई।
विवाद सुलझाने पहुँचा था गौरव
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात गौरव अपने दोस्त का विवाद शांत कराने के लिए दनकौर रेलवे स्टेशन के पास पहुँचा था। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। इस झगड़े में गौरव के साथ उसका चचेरा भाई केशव और परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत जिम्स अस्पताल (GIMS Hospital), ग्रेटर नोएडा ले जाया गया। हालांकि, गौरव की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
गौरव की मौत के बाद परिवार ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी। इस आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनोज, मनीष, सोनू, दीपक और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
फिलहाल एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। गौरव की मौत से परिवार और आसपास के क्षेत्र में गम और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पूर्वनियोजित तरीके से हमला किया, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।