Greater Noida News (16/09/ 2025): आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Buddh Nagar Police) ने थाना जारचा क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की। यह बैठक पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मिया खान और अपर पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा अजीत कुमार सिंह ने की।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे त्यौहारों को शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही सभी को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी या दुष्प्रचार फैलाने से बचें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया और भरोसा दिलाया कि वे त्योहारों को आपसी एकता और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने में पूरा सहयोग करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।