यमुना एक्सप्रेस-वे के मुद्दों पर भाकियू लोकशक्ति का धरना जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/09/2025): भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति (Bhartiya Kisan Union Lok Shakti) का धरना आज भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता मनवीर सिंह ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों में एसडीएम शैलेंद्र सिंह और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी शामिल रहे। अधिकारियों ने किसानों को केवल यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़े अतिरिक्त मुआवजा और जिन किसानों ने अंतरधनराशी नहीं उठाई है, उसके भुगतान का आश्वासन दिया। वहीं, आवासीय प्लाट आवंटन और आबादी निस्तारण जैसी मुख्य समस्याओं पर उन्होंने असमर्थता जता दी।

अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली से भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारियों में गहरा रोष व्याप्त हो गया। संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक यमुना एक्सप्रेस-वे प्रभावित किसानों को आवासीय प्लाट और आबादी से जुड़े मामलों का निस्तारण नहीं मिलेगा, तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा।

इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें ओमप्रकाश, जयचंद भाटी, रौदास गौड़, रन्नु, घनश्याम, राहुल, धर्मवीर, सुनील भाटी, रोबिन सिंह और हरिओम शामिल रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।