फोनरवा ने Noida Authority से लंबित विकास प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई की मांग की
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (16/09/2025): फोनरवा (FONRWA) ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर आरडब्ल्यूए (RWA) द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग की है। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि लगभग तीन महीने पहले प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद सभी सर्किलों में समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं थीं, जिनमें यह जानकारी सामने आई कि अधिकांश प्रस्ताव अनुमोदन हेतु संबंधित अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
योगेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया कि जहाँ आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को प्रस्तावों की स्थिति जानकर आंशिक संतोष हुआ, वहीं कार्यवाही की धीमी रफ्तार से गहरी निराशा भी व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि कई प्रस्ताव लंबे समय से लंबित हैं, जिससे न केवल आवंटित बजट और वित्तीय संसाधनों का उपयोग प्रभावित हो रहा है, बल्कि नोएडा के विकास कार्यों की गति भी थम गई है।
फोनरवा महासचिव के.के. जैन ने निवासियों के हित और शहर के समग्र विकास (overall development) को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण से मांग की कि लंबित प्रस्तावों का अनुमोदन समयबद्ध रूप से किया जाए और स्वीकृत प्रस्तावों पर तुरंत कार्य शुरू हो। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि कार्यों की प्रगति (progress) की जानकारी समय-समय पर संबंधित आरडब्ल्यूए को दी जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और विकास कार्यों को गति मिल सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।