National News (16 September 2025): रेल मंत्रालय ने आम यात्रियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब 1 अक्टूबर 2025 से आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के ज़रिए सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के दौरान, आरक्षण खुलने के शुरुआती 15 मिनट में केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार प्रमाणीकरण होगा। इस कदम का उद्देश्य आम उपयोगकर्ताओं को प्राथमिकता देना और टिकट बुकिंग में बेईमान तत्वों द्वारा होने वाले दुरुपयोग को रोकना है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह नियम केवल ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा। वहीं, भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों पर सामान्य आरक्षित टिकट बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को पहले की तरह काउंटर से टिकट प्राप्त करने की सुविधा मिलती रहेगी।
इसके अलावा, सामान्य आरक्षण खुलने के पहले दिन अधिकृत टिकट एजेंटों पर लागू 10 मिनट के प्रतिबंध में भी कोई बदलाव नहीं होगा। यानी, एजेंट पहले 10 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
सरकार का मानना है कि इस कदम से आम यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और टिकट माफियाओं की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।