ग्रेटर नोएडा में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार!
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (31 दिसंबर 2024): थाना जारचा क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर की दोपहर वह अपने घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान एक युवक छत के रास्ते घर में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
महिला की चीख सुनकर उसकी सास और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम बताया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लंबे समय से उस पर बुरी नजर रखता था और घटना के दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।