UPITS 2025: ग्रेटर नोएडा में AI मॉडल का लाइव डेमॉन्सट्रेशन, दिखेगी भविष्य की तकनीक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (15/09/2025): उत्तर प्रदेश सरकार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UPITS 2025) को लेकर खास तैयारियों में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश आज तकनीकी कौशल और नवाचार का केंद्र बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग अपने पवेलियन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) मॉडल का लाइव डेमॉन्सट्रेशन करेगा।
हॉल-5 में लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में तैयार किया जा रहा यह पवेलियन उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPLC) की देखरेख में निर्मित होगा। इसमें कर्व्ड एलईडी वॉल (Curved LED Wall), स्मार्ट वीडियो डिस्प्ले, स्टार्टअप्स के लिए समर्पित क्षेत्र, वीआईपी लाउंज और कैफेटेरिया जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विभाग की योजना है कि इस पवेलियन के जरिए योगी सरकार की तकनीकी प्रगति, नवाचार और उपलब्धियों को वैश्विक मानकों पर प्रस्तुत किया जाए।
सबसे खास आकर्षण होगा एआई मॉडल का लाइव सेटअप, जो न केवल तकनीकी प्रगति को दर्शाएगा बल्कि भविष्य की संभावनाओं की झलक भी देगा। पंडाल में 150 वर्ग फीट की एनामॉर्फिक डिस्प्ले (Anamorphic Display) और लाइव फीड सेटअप आगंतुकों को हाई-टेक अनुभव कराएंगे।
उत्तर प्रदेश ने हाल के वर्षों में एआई के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। एआई प्रज्ञा जैसे कार्यक्रम युवाओं और वर्कफोर्स को एआई दक्ष बना रहे हैं, वहीं महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों और सरकारी कार्यों के प्रबंधन में भी एआई का महत्वपूर्ण योगदान देखने को मिला है। यूपीआईटीएस 2025 इसी तकनीकी क्रांति का साक्षी बनेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।