नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सेक्टर-14 गोशाला का किया निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (15/09/2025): नोएडा में सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने सेक्टर-14 स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में गायों को दिए जा रहे चारे और पानी की स्थिति पर गंभीर आपत्तियां जताईं। निरीक्षण के समय उनके साथ सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma), जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), महानगर अध्यक्ष और जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) भी मौजूद रहीं।

पुराने चारे पर उठाए सवाल

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने खुद नाद में हाथ डालकर चारा निकाला और वहां मौजूद कर्मियों को दिखाया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर गायों को पुराना चारा क्यों खिलाया जा रहा है। इस पर गौसेवक ने जवाब दिया कि चारा पुराना नहीं बल्कि उसी दिन का है। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने इसे वास्तव में पुराना चारा बताया। इस स्थिति पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पानी में काई देख भड़के डिप्टी सीएम

गोशाला में पानी की टंकियों में काई जमी होने की शिकायत भी उनके सामने आई। इसे देखकर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि गायों को शुद्ध पानी और ताजा चारा उपलब्ध हो सके।

अधिकारियों को सुधार के निर्देश

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मौके पर ही जिलाधिकारी (DM Medha Roopam) और नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को तुरंत सुधारें और नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि, सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है, लेकिन जब बात गौसेवा की हो तो लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। इस निरीक्षण ने एक बार फिर गौशालाओं की व्यवस्थाओं और उनमें हो रही लापरवाहियों को उजागर कर दिया है। प्रशासन अब डिप्टी सीएम के निर्देशों पर आगे क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।