आवारा कुत्तों पर विजय गोयल का हमला, “राज्य न्यायालय का आदेश मानने को तैयार नहीं”
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (15/09/2025): गाजियाबाद में आवारा कुत्तों (Stray Dogs) की समस्या को लेकर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक अभियान के अध्यक्ष विजय गोयल ने दूसरी बड़ी बैठक की। यह सभा भोपरा स्थित ऑक्सी सोसायटी में आयोजित हुई, जहां सैकड़ों की संख्या में रेजिडेंट वेल्फ़ेयर असोसिएशन्स (RWAs) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर अपनी शिकायतें प्रशासन के सामने रखीं।
निवासियों ने कहा कि डॉग फीडर (Dog Feeder) सोसायटी और अपार्टमेंट्स के अंदर ही कुत्तों को खिलाते हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के स्पष्ट आदेश इसके लिए अलग से निर्धारित स्थान बनाने की बात कहते हैं। पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता (Inaction) के कारण लोग भयभीत हैं और कुछ मामलों में डॉग फीडरों से सीधा डर महसूस कर रहे हैं।
सभा को संबोधित करते हुए विजय गोयल ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन चला रहे हैं। दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद और नोएडा में भी लोग बड़ी संख्या में उनके साथ जुड़कर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

गोयल ने आरोप लगाया कि लगभग सभी राज्य सरकारें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रही हैं। न तो कुत्तों को खिलाने के लिए तय स्थान बनाए गए हैं और न ही काटने वाले या आक्रामक कुत्तों को शेल्टर होम (Shelter Home) में रखा जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।