डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने GIMS, ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य सुविधाओं का किया शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, 15 सितम्बर 2025: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) का निरीक्षण किया और यहां कई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने नई 128 स्लाइस सीटी-स्कैन मशीन और डिजिटल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 100 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक (AB-BHIM परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन) की प्रगति की समीक्षा भी की। यह ब्लॉक गंभीर मरीजों के इलाज के लिए उन्नत और जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध कराने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम भी मौजूद रहीं।

मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, GIMS को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस किया जा रहा है। यहां नई सीटी-स्कैन मशीन और डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ हुआ है। सरकार का प्रयास है कि मरीजों को किसी भी प्रकार की सुविधा की कमी न हो और सभी सेवाएं समय पर उपलब्ध हों।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में जीआईएमएस को और मजबूत बनाने के लिए नई परियोजनाओं और संसाधनों को जोड़ा जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिल सकें।

Deputy CM Brajesh Pathak ने किया GIMS, Greater Noida का निरीक्षण | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।