दिवाली में पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्या कहा?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (14/09/2025): दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने पटाखों पर लगे प्रतिबंध को लेकर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि दीवाली दिल्लीवासियों के लिए केवल त्यौहार नहीं बल्कि एक धार्मिक और भावनात्मक अवसर है। ऐसे में सिर्फ दिल्ली में पटाखों पर रोक लगाना लोगों के त्योहार मनाने के अधिकार को सीमित करने जैसा है। सिरसा ने कहा कि दिल्लीवासी जागरूक और समझदार हैं, वे खुद जानते हैं कि अपने और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए क्या उचित है।

‘सिर्फ दिल्ली में रोक, अनुचित’, सिरसा ने सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे देश में पटाखों की अनुमति रहने के बावजूद केवल दिल्ली में रोक लगाना भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह का फैसला दिल्लीवासियों में असंतोष और रोष पैदा कर सकता है। उन्होंने दो टूक कहा कि त्योहार के समय लोगों की खुशियों पर इस तरह अंकुश लगाना कहीं न कहीं दोहरे व्यवहार जैसा है।

सुप्रीम कोर्ट से संतुलित समाधान की मांग

मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से अपील की कि वह कोई ऐसा संतुलित उपाय निकाले, जिससे दिल्लीवासी त्योहार का पूरा आनंद ले सकें और साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। सिरसा का मानना है कि बेहतर विकल्प खोजने की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी है, ताकि परंपरा और पर्यावरण दोनों का सम्मान बना रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।