आरडब्ल्यूए बीटा 1 की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भीड़
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (14/09/2025): सेक्टर बीटा 1 की नवगठित आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 14 सितंबर को सेक्टर के सामुदायिक केंद्र, बीटा 1 में बड़े ही उत्साह और भव्य तरीके से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र सिंह भाटी रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संगीता शर्मा ने अध्यक्ष पद पर, हरेंद्र सिंह भाटी ने महासचिव पद पर, वीरेंद्र सिंह भाटी ने अध्यक्ष पद, राजवीर सिंह ने महासचिव पद, ओमप्रकाश शर्मा ने सचिव पद, जबकि विपिन भारद्वाज ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इसके अलावा दस कार्यकारिणी सदस्य भी शपथ ग्रहण कर संगठन से जुड़े।
नरेन्द्र सिंह भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि, ग्रेटर नोएडा तेजी से देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। ऐसे में सेक्टरों की स्वच्छता, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और पारदर्शी विकास कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकारिणी को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर जिला प्रशासन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी निवासियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।समारोह में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर किया गया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक तरीके से शॉल ओढ़ाकर माननीय अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, समाजसेवी, व्यापारी व सेक्टरवासी मौजूद रहे। जिनमें सरदार मनजीत सिंह, संजय भाटी, कवि सुकेश शर्मा, मनोज गर्ग, रेशपाल सिंह, सतीश नम्बरदार, बिजेंद्र सिंह आर्य, विजय प्रधान, जगत नागर, देशराज बैसोया, योगेश नकुल, जमपाल चौधरी, समाजसेवी आलोक सिंह, रूपा गुप्ता, राकेश वैसोया, विवेक तालान, ओमदत्त शर्मा, सुरेंद्र बंसल, शैलेन्द्र कपासिया, कुलदीप शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आए लोगों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की अपेक्षा जताई। समारोह के अंत में महासचिव ओर अध्यक्ष ने सभी उपस्थित अतिथियों और निवासियों का आभार व्यक्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।