New Delhi News (14/09/2025): अमेरिका में लगातार भारतीय मूल के नागरिकों की हत्याओं और हमलों के खिलाफ रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट (United Hindu Front) के अध्यक्ष जय भगवान गोयल के नेतृत्व में साधु-संतों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी प्रशासन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में कर्नाटक निवासी चंद्र मौली नाग मल्लैया की नृशंस हत्या और हरियाणा निवासी कपिल की गोली मारकर हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटनाएँ अमेरिकी समाज की असंवेदनशीलता और प्रशासन की नाकामी को उजागर करती हैं। इससे पहले भी अप्रैल 2025 में शिकागो (Chicago) में केविन पटेल की हत्या और 2024 में एक महीने के भीतर सात भारतीयों की हत्याओं ने पूरे भारतीय समुदाय को झकझोर दिया था।
जय भगवान गोयल ने कहा कि अमेरिका एक ओर भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए टैरिफ (Tariff) लगाता है और दूसरी ओर भारतीय मूल के नागरिकों को नस्लभेदी हिंसा का शिकार बनने देता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी सरकार भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती तो यूनाइटेड हिंदू फ्रंट हेग (Hague) स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत में मुकदमा दायर करने के लिए बाध्य होगा।
हिंदू फ्रंट की प्रमुख मांगों में हत्यारों को कठोर दंड, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, और अमेरिका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्दोष भारतीयों की हत्या मानवाधिकार (Human Rights) का खुला उल्लंघन है और अमेरिका की छवि को गहरी क्षति पहुंचा रही है।
उन्होंने भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के माध्यम से संदेश दिया कि यदि भारतीयों के विरुद्ध हिंसा नहीं रोकी गई तो इसका सीधा असर भारत-अमेरिका संबंधों पर पड़ेगा और अमेरिकी हितों को भी गंभीर नुकसान झेलना पड़ेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।