नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक: गोयल का यूपी सरकार पर सुप्रीम कोर्ट आदेश उल्लंघन का आरोप
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (12/09/2025): फोनरवा के आव्हान पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक अभियान अध्यक्ष विजय गोयल ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ते आवारा कुत्तों के मामलों को लेकर चिंता जताई। गोयल ने कहा कि आवारा कुत्तों से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और हजारों लोग काटने के मामलों का शिकार हो रहे हैं, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
गोयल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि उसका सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करता है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना नहीं दिया जाएगा और आक्रामक कुत्तों को हमेशा के लिए बाड़े में रखा जाएगा। लेकिन यूपी सरकार के सर्कुलर के कारण न तो समस्या का समाधान हो रहा है और न ही नागरिकों को राहत मिल रही है।
गोयल ने यह भी कहा कि पूरे एनसीआर क्षेत्र में स्टरलाइजेशन और वैक्सीनेशन का काम ईमानदारी से नहीं हो रहा और इसमें भारी भ्रष्टाचार है, जिससे कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, सिंगापुर, चीन और यूरोप के देशों में सड़क पर कुत्ते नहीं मिलते और वहां कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर खाना देना अवैध है।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि शहरवासियों के लिए संगठन मजबूती से आवारा हिंसक कुत्तों के मामलों की लड़ाई लड़ेगा। गोयल ने कहा कि वो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में भी उठाएंगे और लगातार धमकियों के बावजूद मानव जीवन की सुरक्षा के लिए काम जारी रखेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।