यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर : स्कॉर्पियो की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (12/09/2025): दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। 25 वर्षीय जगदीश शर्मा, जो बुलंदशहर जिले के प्राणगढ़ गांव के रहने वाले थे, स्कॉर्पियो की टक्कर का शिकार होकर असमय मौत के मुंह में समा गए। हादसा इतना भयावह था कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा होने के बावजूद उसकी परतें टूट गईं।

जानकारी के अनुसार, जगदीश नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। गुरुवार शाम वह कंपनी के काम से रबूपुरा क्षेत्र गए थे। देर रात वापसी के दौरान सर्विस रोड पर उनकी बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जगदीश की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव प्राणगढ़ पहुँची, पूरे गांव में मातम पसर गया। माता-पिता अपने इकलौते बेटे को खोने के ग़म में बेसुध हो गए हैं।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। स्कॉर्पियो को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह हादसा एक बार फिर इस ओर इशारा करता है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग कितनी बड़ी त्रासदी का रूप ले सकती है। हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण भी कई बार ऐसे झटकों के सामने बेअसर साबित हो जाते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।