नई दिल्ली (12/09/2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने भाजपा (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि कई नेता पहले पाकिस्तान से प्रशिक्षित आतंकवादी (Terrorist Links) रह चुके हैं और फिर भी उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि भाजपा अपने राष्ट्रवाद (Nationalism) के दावे के विपरीत असलियत में ऐसे चेहरों को अपना समर्थन दे रही है, जो कभी आतंकी संगठनों से जुड़े रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा, “कुपवाड़ा, बारामुला, गांदरबल और बांदीपुरा जिलों में भाजपा के कई पदाधिकारी आतंकवाद से जुड़े रहे हैं। उदाहरण के तौर पर अब्दुल रहमान, फैयाज अहमद, अब्दुल रहमान टिकरी, अब्दुल मीर, बसरत मजीर मीर, जावेद अहमद मीर, गुलज़ार अहमद मालिक और फारुक अहमद खान। ये सभी नेता पहले पाकिस्तान से प्रशिक्षण ले चुके थे। यह साफ़ दिखाता है कि भाजपा का राष्ट्रवाद (Nationalism) केवल एक ढोंग है। और ये आप विधायक पर सवाल उठा रहे है, उनपर PSA लगाया जा रहा है।”
संजय सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर कश्मीर (Kashmir) प्रशासन और केंद्र सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह जनता के अधिकार और लोकतंत्र के मूल्यों के लिए चिंता का विषय है। सांसद ने चेतावनी दी कि AAP इस मुद्दे को संसद और मीडिया के माध्यम से लगातार उठाएगी, ताकि वास्तविकता जनता के सामने आए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।