चुने हुए विधायक पर PSA, AAP सांसद संजय सिंह ने कहा– लोकतंत्र का मजाक बना रहा प्रशासन!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (12/09/2025): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और जम्मू कश्मीर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर वे महराज मलिक के समर्थन में जम्मू कश्मीर पहुंचे थे, लेकिन श्रीनगर पहुंचते ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया और किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं दी गई।

संजय सिंह ने कहा, “महराज मलिक पर 18 FIR दर्ज हैं, जिनमें से कई 10–10 साल पुराने मामलों के हवाले देकर Public Safety Act (PSA) लगाया गया है। यह वही कानून है जो बड़े आतंकवादियों और अपराधियों पर लगाया जाता है। चुने हुए विधायक पर ऐसा कार्रवाई लोकतंत्र और संविधान का मजाक है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी के प्रशासन ने इस पूरे मामले को “मनोहर उपन्यास” जैसा बना दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक आम आदमी पार्टी महराज मलिक को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी।

फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात न होने पर नाराजगी जताते हुए संजय सिंह ने कहा कि उन्हें गेट पर खड़े होकर बात करनी पड़ी। “बीजेपी अकेली पार्टी है जो महराज मलिक के खिलाफ खड़ी है, बाकी सभी दल उनके पक्ष में हैं। यह बताता है कि असली राष्ट्रवाद का ढोंग कौन कर रहा है,” उन्होंने जोड़ा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।