चुनावी हिंदू पर नई सियासत: बीजेपी ने केजरीवाल का किया पोस्टर रिलीज!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (31 दिसंबर, 2024): दिल्ली बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘चुनावी हिंदू’ करार दिया है। सोशल मीडिया पर बीजेपी दिल्ली की टीम ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें केजरीवाल को भगवा रंग में दिखाया गया है। इस पोस्टर के जरिए केजरीवाल पर हिंदुओं के प्रति विरोधी राजनीति करने और चुनावों के समय ही हिंदू धर्म और पुजारियों की याद आने का आरोप लगाया गया है।

पोस्टर में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल पिछले 10 वर्षों से इमामों को वेतन देते रहे हैं, लेकिन पुजारियों और हिंदू धर्म से जुड़ी बातों को लेकर उनकी गंभीरता केवल चुनावों के समय दिखती है। बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने मंदिरों और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोलने की अनुमति दी और उनकी राजनीति हमेशा से हिंदू विरोधी रही है।

बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच इस तरह के पोस्टर युद्ध और आरोप-प्रत्यारोप ने आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के पोस्टर और बयानबाजी से धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा मिलता है, जो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चर्चा का विषय बन सकता है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।