सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तीन मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित कीं

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (11/09/2025): भारतीय जनता पार्टी के गौतमबुद्ध नगर जिले के तीन मंडलों – ग्रेटर नोएडा, जेवर और रबूपुरा में आगामी सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से होकर गांधी जयंती पर समाप्त होगी।

ग्रेटर नोएडा मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और आगामी एमएलसी शिक्षक व स्नातक चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटें।

कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक समर्थन व्यक्त किया और संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़े के दौरान समाजसेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है, जिससे भाजपा की जनसेवा और समर्पण की भावना को मजबूती मिले। इस मौके पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, विकाश चौधरी, अर्पित तिवारी, गजेन्द्र सिंह, सुनील ठाकुर, सुनील रावत, अशोक शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़े को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा और हर बूथ, हर घर तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।