गौतमबुद्ध नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नोएडा – ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

टेन न्यूज नेटवर्क‌

GREATER NOIDA News (10/09/2025): जनपद गौतमबुद्ध में अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ पुलिस और नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Noida and Greater Noida Authority) का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। जनवरी से अगस्त 2025 के बीच हुए अभियान में अब तक दो लाख वर्गमीटर से अधिक भूमि को अवैध कब्ज़ों  (Illegal Possessions) से मुक्त (Free) कराया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में 2,21,360 वर्गमीटर, 1908 बीघा, 101 एकड़, 1600 मीटर और 4100 वर्गगज भूमि से अतिक्रमण (Encroachment) हटाया गया। अभियान के दौरान अवैध कॉलोनियों, फार्म हाउस, बाउंड्रीवाल और आरसीसी ढांचों को ध्वस्त किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी और समन्वय के चलते कार्रवाई बिना किसी विरोध और विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नोएडा जोन
नोएडा क्षेत्र में 11 स्थानों पर कार्रवाई की गई। इसमें 2600 वर्गगज, 1470 मीटर और 6 बीघा भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया।
•सेक्टर-39 क्षेत्र के हाजीपुर व सेक्टर-104 में 1300 वर्गगज भूमि।
•सेक्टर-126 क्षेत्र में ग्राम सुल्तानपुर और गढ़ी शाहपुर की लगभग 1300 वर्गगज भूमि।
•सेक्टर-113 क्षेत्र में हिण्डन नदी डूब क्षेत्र और पर्थला खंजरपुर की करीब 500 मीटर भूमि।
•फेस-2 क्षेत्र में सेक्टर-110, पंचशील चौकी, एनएसईजेड, गेझा और कचहरी क्षेत्र-1 की 970 मीटर भूमि।
•फेस-3 क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर हैबतपुर और गढ़ी चौखंडी गांव की 6 बीघा भूमि।
ग्रेटर नोएडा जोन
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 27 जगहों पर कार्रवाई हुई, जिसमें 2,21,360 वर्गमीटर, 1902 बीघा, 101 एकड़, 130 मीटर और 1500 गज भूमि को मुक्त कराया गया।
•बिसरख क्षेत्र के ईटैडा, हैबतपुर, पतवाड़ी और राईस गांव में 275 बीघा से अधिक भूमि।
•बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव की लगभग 5 बीघा भूमि।
•सूरजपुर क्षेत्र के खोदना खुर्द, भनौता और तिलपता गांवों की करीब 1.5 लाख वर्गमीटर भूमि।
•ईकोटेक-3 क्षेत्र के वैदपुरा, सैनी, सुनपुरा और तुस्याना गांव की लगभग 90 हजार वर्गमीटर भूमि।
•सेक्टर-142 क्षेत्र के सेक्टर-145 और शाहदरा की 100 एकड़ भूमि और 1500 गज अवैध प्लॉटिंग।
•नॉलेज पार्क क्षेत्र के शफीपुर, तुगलपुर और कोण्डली बांगर गांव की लगभग 1600 बीघा भूमि।
•दनकौर क्षेत्र के तालडा गांव की 1 एकड़ भूमि।
भविष्य की रणनीति
अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध अतिक्रमण और सरकारी भूमि पर कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस और प्राधिकरण का मानना है कि ऐसे कदमों से न केवल भूमाफियाओं (Land mafias) पर अंकुश लगेगा, बल्कि शहर की नियोजित विकास योजनाओं को भी गति मिलेगी।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।