कूड़े पर कैंपेन से भाजपा पर वार: “काम कबाड़ा, कैसा सेवा पखवाड़ा”

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (11/09/2025): दिल्ली के सिविल लाइन ज़ोन, वार्ड 14 धीरपुर में आज एक अनोखा कैंपेन शुरू हुआ, जिसमें जगह-जगह बिखरे कूड़े के मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा गया। पार्षद अंकुश नारंग ने अपील की कि कार्यकर्ता पूरे मन से इस अभियान को चलाएं और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर साझा करें।

नारंग ने कहा कि भाजपा 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर “सेवा पखवाड़ा” का नाटक कर रही है, जबकि दिल्ली में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “भाई पहले अपना काम तो कर लो, बाद में सेवा करना।”

इस अभियान में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर एक ही हैशटैग इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया है—#काम_कबाड़ा_कैसा_सेवा_पखवाड़ा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।